फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घरों में मिला डेंगू लारवा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
12 घरों में मिला डेंगू लारवा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गन्नौर। शहर के मोहल्ला कलां व गन्नौर के अगवानपुर रोड पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया गया। इस दौरान बुखार के रोगियों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं। मोहल्ला कलां में 178 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान मकानों की छत पर रखी पानी की दो टंकियों, दो होदी व छह कूलरों में डेंगू लारवा मिला। इस पर हेल्थ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने 10 मकान मालिक को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया। वहीं स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश धनखड़ ने बताया कि अगवानपुर रोड पर टीम द्वारा 150 घरों का सर्वे किया गया। इस दौरान लोगों को पानी की टंकियों, होदियों, कूलरों जांच की गई, जिसमें से दो घरों में डेंगू लारवा मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लारवा नष्ट करवा कर दोनों घरों को नोटिस जारी कर दिए। घरों में मिले बुखार के 9 मरीजों की रक्त पट्टिकाएं लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया। रमेश धनखड़ ने बताया कि दो मकानों से पेयजल के सैंपल को जांच के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भेजा जाएगा। इस मौके पर एमपीएचडब्ल्यू जितेंद्र राणा, आशा वर्कर अंजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें