हरियाणा के सोनीपत में गांव राई के पास कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे बुजुर्ग किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। किसान के शव को कब्जे में लेकर राई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा। पंजाब के जिला मोगा के गांव रोली के रहने वाले किसान दर्शन सिंह (71) कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए राई के पास चल रहे धरनास्थल पर डटे थे।
गांव राई के पास चल रहे धरनास्थल पर एक किसान की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। विवेक मलिक, थाना प्रभारी राई।