फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्राॅपर्टी लीडर के कार्यालय से 70 हजार रुपये चोरी

Fri, 12 Sep 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। सिसाना गांव के एक प्रॉपर्टी डीलर ने कार्यालय में रखे लड़के पर 70 हजार रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिसाना के रवींद्र के थाने में शिकायत देकर बताया कि वह खरखौदा के बरोणा मार्ग पर रहते हैं। उन्होंने इसी मार्ग पर श्री श्याम प्रोपर्टी के नाम से एक कार्यालय भी खोला हुआ है।
विज्ञापन

रवींद्र का कहना है कि उनके कार्यालय में करीब दो महीने से नेपाल का रहने वाला जयसिंह ऑफिस ब्वाय था। करीब दस दिन पहले ही वह काम छोड़कर चला गया था, इसके बाद 5 सितंबर को एक युवक राज उनके पास आया और कहने लगा कि वह जयसिंह का परिचित हैं और उनके कार्यालय में काम करना चाहता है।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने उसे कार्यालय पर रख लिया। 8 सितंबर को वह कार्यालय पर पहुंचे तो पाया कि राज कार्यालय से गायब है, सीसीटीवी फुटेज देखने पर वह एक अन्य लड़के के साथ पीछे के रास्ते से भागते हुए दिखाई दे रहा था। इसे बाद उन्होंने कार्यालय की जांच की तो कमरे में रखे 70 हजार रुपये नहीं मिले। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें