चोरी की घटना के बाद घर पर मौजूद परिजन व अन्य। संवाद
- फोटो : Sonipat
आदर्श नगर की गली नंबर-11 में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये, अंगूठी व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। वारदात के समय महिला तीन दिन के लिए अपने मायके गई हुई थी। सोमवार को जब लौटी तो चोरी का पता चला। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर निवासी दर्शना घर में अकेली रहती है हैं। उनके अनुसार वह तीन दिन पहले घर पर ताला लगाकर रोहतक जिले के गांव घिलौड़ में अपने मायके चली गई थी। सोमवार को उसने आकर बाहर गेट का ताला खोला। इसके बाद अंदर आई तो मकान का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। दर्शना के अनुसार अलमारी में करीब 70 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले मकान के दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद घर के बाहर रखी कस्सी से अलमारी का लॉकर तोड़ा। यही नहीं चोरों ने बेड भी खंगाला और सामान को कमरे में बिखेर दिया। इसको लेकर उन्होंने समता चौकी पुलिस को शिकायत दी। इस पर समता चौकी प्रभारी एएसआई युद्धवीर ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल का निरीक्षण करते समता चौकी प्रभारी। संवाद- फोटो : Sonipat