सोनीपत। यातायात पुलिस ने शनिवार को सड़क सुरक्षा अभियान जारी रखा। यातायात नियमों का उल्लंघन कर भारी वाहनों को गलत लेन में दौड़ाने के मामले में पुलिस ने 69 चालान किए गए। बुलेट बाइक से पटाखे छुड़ाने पर चार चालान किए गए इनमें तीन बुलेट बाइक को इंपाउंड किया गया। इस दौरान बाइक चालकों पर 1.22 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) नरेंद्र कादियान ने सड़क सुरक्षा अभियान को पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक भारी वाहन अपनी निर्धारित गति सीमा में बाई लेन में चले जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ओवरटेक करते समय किसी भी वाहन चालक को परेशानी न हो। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे-44, 334बी, केजीपी व केएमपी एक्सप्रेस वे पर नियमों की उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा गया। इस दौरान तीन बुलेट बाइकों को इंपाउंड किया गया।