फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बैंक के सुरक्षा गार्ड पर किया हमला, आंख पर गंभीर चोट

Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नकदी निकलवाने आए युवक ने बैंक के सुरक्षाकर्मी पर हमला कर दिया। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी की आंख पर गंभीर चोट आई है। मयूर विहार निवासी महताब ने बताया कि वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षाकर्मी है। 27 फरवरी को एक युवक अपनी परिजन महिला के साथ बैंक में आया था। महिला ने पांच लाख रुपये निकलवाने की कोशिश की। जिस पर उस समय इतनी नकदी नहीं होने पर खंजाची ने मना कर दिया। जिस पर युवक अभद्रता करने लगा। वह बीच-बचाव करने के लिए आए तो उसने हमला कर दिया। उनकी आंख पर चोट लगी है। उन्होंने दिल्ली में उपचार कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें