फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्र, 180 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वराह जयंती के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से गीता भवन चौक स्थित एक निजी विद्यालय के प्रांगण में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आदिश जैन ने भगवान वराह के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
विज्ञापन

शिविर में रक्तदान के साथ लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। मुख्य अतिथि डॉ. आदिश जैन ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जबकि 180 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मेधावी रंजन शर्मा ने भगवान विष्णु के वराह अवतार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस दौरान संदीप कुमार, जयवीर दहिया, आशीष, इंद्रवीर सैनी, अजय गहलावत, सत्य प्रकाश कटारिया, नरेंद्र खत्री, मनमोहन दहिया, नरेश राठौड़, अमी चंद भारद्वाज और संदीप बतरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें