फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर में शिक्षक दिवस पर 62 प्राचार्य व शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र कादियान को सम्मानित करते स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी।
विज्ञापन
गन्नौर। शेखपुरा रोड स्थित चाइल्ड केयर इंटरनेशनल स्कूल में हरियाणा युनाइटेड स्कूल एसोसिएशन गन्नौर ने शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया। विधायक देवेंद्र कादियान ने राजकीय व निजी स्कूलों के 62 प्राचार्य व शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देकर योग्य नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीईओ सुरजीत सिंह घणघस, बीआरसी आजाद दहिया और समाजसेवी अंकित मल्होत्रा बतौर अतिथि पहुंचे। अतिथियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विधायक ने अपने विद्यार्थी और सेवा जीवन में शिक्षकों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर अजय यादव, सुशील त्यागी, रविंद्र धनखड़ सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें