फोटो - बार एसाेसिएशन चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए आरओ एडवोकेट इंद्र सिंह भनवाला। स्रोत प्रवक्
गोहाना। न्यायिक परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए वीरवार को नामांकन वापसी हुई। प्रधान पद से विकास नरवाल, इंदु प्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार और सह सचिव पद से गायत्री ने नाम वापस लिए। अब प्रधान पद के लिए संदीप कुमार सनसनवाल और भूपेंद्र मान आमने-सामने हैं। आरओ एडवोकेट इंद्र सिंह भनवाला ने बताया, उप प्रधान पद के लिए सुमन मलिक और मीना नरवाल मैदान में हैं।
सचिव पद पर अरुण कुमार भनवाला, जितेंद्र राणा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा मैदान में हैं। सह सचिव पद पर रश्मि और पूनम का मुकाबला है। कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीन दहिया और राहुल हसीजा उम्मीदवार हैं। लाइब्रेरी इंचार्ज पद पर राजेंद्र कुमार और गायत्री का मुकाबला है। सभी पदों के लिए 11 सितंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद शाम को ही वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित होगा।