सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फौगाट व अंतरराष्ट्रीय कोच ओपी दहिया समेत 60 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं तो सीआरपीएफ के एक अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4244 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 42 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 3565 मरीज ठीक हो चुके हैं और 637 का इलाज चल रहा है।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सिक्का कॉलोनी में एक, अशोक नगर में दो, कबीरपुर में तीन, सेक्टर-15 में एक, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक, राजस्थानी कॉलोनी में एक, मयूर विहार में एक, सेकटर-14 में दो, सेक्टर-23 में एक, आर्य नगर में दो, शास्त्री कॉलोनी में एक, सेक्टर-12 में दो, वार्ड नंबर-30 सोनीपत में एक, काठ मंडी सोनीपत में एक, लक्ष्मी कॉलोनी में एक, गोविंद नगर में एक, वेस्ट रामनगर में एक, डबल स्टोरी में एक, आईसीआईसीआई बैंक में दो, सिविल रोड गोहाना में एक, सेक्टर-7 गोहाना में एक, मेन बाजार गोहाना में एक व उत्तम नगर गोहाना में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं गांव दीपालपुर में एक, नाहरा में एक, भिगान में एक, पिनाना में एक, प्रताप स्कूल के नजदीक खरखौदा में एक, बड़ी में दो, बहालगढ़ में दो, भैंसवाल खुर्द में एक, मोहम्मदपुर में एक, चटिया औलिया में एक, किशनपुरा में दो, रेलवे रोड गन्नौर में एक, पट्टी ब्रह्मणान में एक, गुमड़ में एक, प्रताप स्कूल खरखौदा में दो के अलावा अन्य जगहों पर सात लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।