फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में आईं 53 शिकायतें, पांच का मौके पर समाधान

Thu, 05 Dec 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान शिकायत सुनते उपायुक्त
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में बुधवार को समाधान शिविर में 53 शिकायतें आईं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लोगों की समस्या सुनते हुए पांच शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया। अन्य 48 शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को समाधान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर में आने वाले लोगों को विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिविर की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यालय के साथ सोनीपत के नगर निगम, गोहाना के नगर परिषद, खरखौदा, गन्नौर व कुंडली के नगर पालिका कार्यालय में भी समाधान शिविर लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं जा रही हैं। शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, नगराधीश रेणुका नांदल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार व एसीपी मलकीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें