फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में दोस्त से मिलने आया तो पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का सरगना पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी कराने वाला मास्टर माइंड पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से ठगी करने के मामले में मास्टर माइंड संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं मामले में पहले गिरफ्तार चार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विदित रहे कि रविवार सुबह सीआईए-2 की टीम को गश्त के दौरान पता लगा था कि कुछ युवक पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से ठगी करने का षड्यंत्र बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने वहां से रोहतक के गांव पाकस्मा फिलहाल देव नगर सोनीपत निवासी प्रवीण, गांव माहरा निवासी अशोक व जतिन और लड़सौली निवासी जितेंद्र को काबू किया था। पुलिस का दावा था वहां उनके पास 25-30 युवक बैठे थे। जिन्हें आरोपियों ने कहा था कि उनके साथी गांव बजाना खुर्द निवासी संदीप का मैसेज आते ही वह उन्हें परीक्षा करने का तरीका बता देंगे। तभी वह पकड़े गए थे। एसआई कुलदीप के बयान पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व षड्यंत्र का मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों ने परीक्षार्थियों से 6 से 10 लाख रुपये में सौदा कर रखा था। मामले का मास्टर माइंड बजाना खुर्द निवासी संदीप फरार था। जिसे सीआईए-2 की टीम ने बुधवार देर शाम को गांव रायपुर के पास से काबू कर लिया। आरोपी गांव रायपुर में अपने दोस्त से मिलने आया था। आरोपी को पुलिस वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिसके बाद ही मामले में पूरा खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने अभी इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरोपियों को भेजा जेल
मामले में रविवार को गिरफ्तार किए गए रोहतक के गांव पाकस्मा फिलहाल देव नगर सोनीपत निवासी प्रवीण, गांव माहरा निवासी अशोक व सीआरपीएफ का एसआई जतिन और लड़सौली निवासी जितेंद्र को पुलिस ने रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश किया। जहां अदालत के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस उनके पास से कोई ठोस सबूत नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें