फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद का धरना जारी, भाजपा नेता के समझाने पर भी नहीं माने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)।
नगर परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पिछले 14 दिन से धरने पर बैठे पार्षद जगबीर पांचाल को पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा मंगलवार को मनाने पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद भी पार्षद जगबीर धरना समाप्त करने पर सहमत नहीं हुए। पार्षद ने कहा कि जब तक जांच शुरू नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा।
मंगलवार को नप कार्यालय में पहुंचे चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने पार्षद जगबीर पांचाल से धरना स्थल पर मुलाकात की। पार्षद जगबीर पांचाल ने रामचंद्र जांगड़ा के समक्ष नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी व नप के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मांग की कि नगर परिषद में एक साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की व्यापक जांच कराई जाए। चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने आरोपों की जांच कराने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने मांग की तो पार्षद ने कहा कि नप चेयरपर्सन को मौके पर बुलाकर जांच कराने का पत्र जारी कराओ। जब तक जांच शुरू नहीं होगी तो उनका धरना भी जारी रहेगा। इस मौके पर उनके साथ भानु प्रकाश शर्मा व बलजीत दांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित शिकायत आने पर कराएंगे जांच
पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पार्षद द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही पता चल सकेगी। अभी तक इस बारे में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने के बाद ही इसकी जांच कराई जाएगी।

भाजपा नेता के समझाने पर भी नहीं माने पार्षद
कहा, जब तक जांच शुरू नहीं होगा, जारी रहेगा धरना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें