फोटो 04- सोनीपत स्टेशन परिसर के विश्राम गृह में शिविर के दौरान रक्तदान करते सब इंस्पेक्टर महाव
सोनीपत। रक्तदान दिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन स्थित विश्राम गृह में रक्तदान शिविर लगाया गया। जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजयपाल ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 51 लोगाें ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
मुख्यातिथि के रूप में रेडक्रॉस के पूर्व डीटीओ धर्मवीर दहिया, सोनीपत ब्लड बैंक के निदेशक महावीर पहल ने इसमें शिरकत की। धर्मवीर दहिया ने बताया कि रक्तदान से शरीर में कोई कमी नहीं आती, जबकि दान किया गया रक्त तीन अनमोल जिंदगियों को बचा सकता है। जीवन रक्षक ब्लड समिति से हुकमचंद भारद्वाज ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शिविर में सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह, उनके बेटे मोहित सहित जीआरपी व आरपीएफ कर्मचारियों ने रक्तदान किया।