फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेफ कन्या पूजन अभियान चलाकर 500 छात्रों को बांटी शिक्षण सामग्री किट

Thu, 02 Oct 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सेफ इंडिया फाउंडेशन के पदा​धिकारियों के साथ मौज
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से नवरात्र की नवमी तिथि पर सेफ कन्या पूजन अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों के 500 बच्चों को शिक्षण सामग्री किट वितरित की गई। प्रधान संजय सिंगला, चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि फाउंडेशन सेफ कन्या पूजन अभियान के तहत बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देगी।
विज्ञापन

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि हमें एकजुट होकर कन्या की शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। इस अभियान में 500 किट की राशि के लिए लोगाें ने भी सहयोग दिया। नवमी पर प्रत्येक कन्या को 101 रुपये, 4 कॉपी, 2 पेन, 2 पेंसिल, रबड़, शाॅपनर, सेब, बिस्किट व स्केल की किट प्रदान की गई।
बुधवार को गांव गढ़ी घसीटा, कालूपुर, मोहन नगर, मंडोरी, दीपालपुर व बधिर स्कूल में 500 छात्रों को किट का वितरण किया गया। संजय सिंगला ने बताया कि फाउंडेशन एजुकेशन के तहत गोविंद बुक बैंक भी शंभु दयाल स्कूल में संचालित कर रही है, इसमें पुराने छात्रों से उनकी पुरानी पुस्तकें लेकर जिल्द चढ़ाकर आर्थिक कमजोर छात्रों को निशुल्क प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ठेकेदार सतीश माथुर, दीपक सिंगला, बलराज वशिष्ठ, अनिपाल लाकडा, सुंदरलाल सतीजा, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें