फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 में लगे शिविर के दौरान रक्तदाता संग ब्रह्माकुमारी प्रमोद बहन व अन्
सोनीपत। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-15 में विश्व बंधुत्व रक्तदान अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें 50 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन बीके प्रमोद के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया गया। दिल्ली की सीबीआई कोर्ट के जिला सेशन जज सतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। महापौर राजीव जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक पूर्णमल गौड़ विशिष्ट अतिथि रहे।
न्यायाधीश सतीश कुमार ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। 106 बार रक्तदान कर चुके पूर्णमल गौड़ ने कहा कि रक्तदाता सदैव स्वस्थ रहते हैं। महापौर राजीव जैन ने बताया कि रक्त बनाने का कोई कारखाना नहीं होता, स्वयंसेवक ही जान बचाते हैं। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष और भाजपा नेता भी उपस्थित रहे। संवाद