सोनीपत। सोमवार को लघुसचिवालय के सभागार में समाधान शिविर आयोजित हुआ। एसडीएम सुभाष चंद्र ने इसमें शिकायतों के प्राथमिकता से निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को समस्याओं से निजात मिलनी चाहिए। शिविर में कुल 12 शिकायतें मिलें, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम ने शिकायतों के निपटारे में लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि समस्याओं का जल्द निपटारा हो ताकि लोगों को बार-बार सचिवालय न आना पड़े।
मुख्य शिकायतों में बिजली कनेक्शन, संपत्ति कर नोटिस में नाम सुधार और मीटर जंप के बिल माफ कराने शामिल थे। बुढ़ापा पेंशन, पानी की निकासी, फैमिली आईडी में आय ठीक कराने व पेंशन बनवाने संबंधी शिकायतें भी प्राप्त हुईं। कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान हुआ, जहां एसीपी राजदीप मोर व सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।