फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चक्की नदी में बाढ़ आने से दिल्ली-जम्मू रूट की 5 ट्रेनें रहीं रद्द

Wed, 27 Aug 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली रेल मंडल की ओर से चक्की नदी में भारी मिट्टी के कटाव व अचानक आई बाढ़ के कारण जम्मूतवी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जम्मूतवी-बड़ी ब्राह्मण सेक्शन के बीच रेल यातायात को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में मंगलवार को पंजाब के रास्ते जम्मूतवी की ओर से आवागमन करने वाली 22 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द रहा, जबकि 9 ट्रेनों का बीच मार्ग के रेलवे स्टेशनों तक परिचालन किया गया।
विज्ञापन

इनमें पांच एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली से सोनीपत के रास्ते जम्मूतवी को आने-जाने वाली भी शामिल रहीं। उत्तर रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जम्मूतवी से चलकर सोनीपत के रास्ते संभलपुर जाने वाली 18310 जम्मूतवी एक्सप्रेस 26 अगस्त को रद्द रही। 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 20433 जम्मू मेल का दिल्ली स्टेशन तक परिचालन किया गया। 20434 जम्मू मेल का दिल्ली जंक्शन से परिचालन किया गया। ऐसे में यह ट्रेनें सोनीपत के लिए रद्द रहीं। इन ट्रेनों में जम्मू व दिल्ली की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें