संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले की विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों में गेहूं की आवक व खरीद कार्य चल रहा है। मंगलवार शाम तक 21 मंडियों और खरीद केंद्रों में कुल 4 लाख 65 हजार 328 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। इस गेहूं को विभिन्न सरकारी एजेंसियों की ओर से खरीदा गया है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि इनमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 80,681 एमटी, हैफेड ने 1,95,936 एमटी, हरियाणा वेयर हाउस ने 1,85,725 एमटी व एफसीआई ने 2,985 एमटी गेहूं खरीदा है।
उन्होंने बताया कि गांव बरोदा खरीद केंद्र पर 5,540 एमटी, गांव भैंसवाल खरीद केंद्र पर 8,260 एमटी, गांव बिचपड़ी खरीद केंद्र पर 1,152 एमटी, गांव दातौली खरीद केंद्र पर 5,797 एमटी, फरमाणा खरीद केंद्र पर 20,305 एमटी, गन्नौर अनाज मंडी में 27,263 एमटी, गोहाना अनाज मंडी में 1,50,972 एमटी, गांव कासंडी खरीद केंद्र पर 15,490 एमटी, गांव कथूरा खरीद केंद्र पर 9,771 एमटी गेहूं खरीदा गया है।
इसी तरह से गांव खानपुर खरीद केंद्र पर 9,750 एमटी, खरखौदा अनाज मंडी में 61,243 एमटी, गांव मुडलाना खरीद केंद्र पर 9,360 एमटी, गांव मुरथल खरीद केंद्र पर 10,102 एमटी, गांव नाहरा खरीद केंद्र पर 14,750 एमटी, गांव पुगथला खरीद केंद्र पर 20,951 एमटी गेहूं खरीदा गया है।
गांव पुरखास खरीद केंद्र पर 11,396 एमटी, गांव रूखी खरीद केंद्र पर 15,629 एमटी, गांव सनपेड़ा खरीद केंद्र पर 12,217 एमटी, सोनीपत अनाज मंडी में 52,389 एमटी व सोनीपत सीलो खरीद केंद्र पर 2,985 एमटी गेहूं खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 27,854 किसान गेहूं बेच चुके हैं।