फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व भाईचारा दिवस पर 46 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव बिंधरौली ​में आयोजित ​शिविर के दौरान रक्तदाता संग आयोजक। स्रोत: ट्रस्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। विश्व भाईचारा दिवस के अवसर पर गांव बिंधरौली स्थित बड़ी चौपाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मां भारती जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और युवाओं के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रह के लिए जिला नागरिक अस्पताल से रक्तकोष की टीम पहुंची।
शिविर का उद्देश्य समाज में भाईचारे, सेवा भावना और मानवता को मजबूत करना रहा। मुख्य अतिथि अधिवक्ता संजय आंतिल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाईचारा दिवस पर रक्तदान करना मानवता और आपसी प्रेम की सच्ची मिसाल है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के संस्थापक प्रेम गौतम ने कहा कि युवाओं ने जिस समर्पण के साथ शिविर का आयोजन किया वह सराहनीय है। कर्मयोग सेवा सदन वृद्ध आश्रम की संचालक ममता सरोहा ने भी रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

शिविर में दीपक ने आठवीं, विशाल ने 12वीं, पुष्पक ने 10वीं, जबकि सत्यप्रकाश और सोनू सिंघल ने 30वीं बार रक्तदान किया। साहिल, राहुल, अभिषेक, अजय, अंकुश, सागर और संजय समेत कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। गोरक्षक सुधीर, रक्तवीर सत्यप्रकाश और ममता सरोहा ने शिविर की व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें