फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 450 लोगों ने कराई नेत्र जांच, 55 लोगों में मिला मोतियाबिंद

Thu, 30 May 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26. सोनीपत के गांव नांगल कलां में अमर उजाला फाउंडेशन व राजकुमार शर्मा फाउंडेशन के सहयोग से
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नांगल कलां स्थित ब्राह्मण चौपाल में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन व राजकुमार शर्मा फाउंडेशन के सहयोग से नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें 450 लोगों ने नेत्रों की जांच कराई। 55 लोगों में मोतियाबिंद मिला। इनका दिल्ली के अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा। इससे पहले शिविर का शुभारंभ सामाजिक संस्था राजकुमार शर्मा फाउंडेशन के संस्थापक प्रतीक राजकुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान दृष्टि नेत्र जांच केंद्र के चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र सिंह ने लोगों की आंखों की जांच की। उन्होंने कहा कि एक उम्र के बाद शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारी आंखों की रोशनी भी कमजोर पड़ने लगती हैं। इन्हें जरूरी पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में आंखों के लिए जरूरी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। फाउंडेशन के संस्थापक प्रतीक राजकुमार शर्मा ने कहा कि मनुष्य के लिए आंखें सबसे अनमोल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें