फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पदक विजेता आलिया का विद्यालय में किया गया स्वागत

Thu, 30 May 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के लिटिल एंजल्स विद्यालय की पदक विजेता खिलाड़ी आलिया दहिया व प्रशिक्षक के साथ।
विज्ञापन
सोनीपत। जिले की लाडली ने यूनिवर्सल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 22 से 24 मई तक दिल्ली में आयोजित की गई थी। आलिया दहिया ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आलिया ने प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी प्रिया बिष्ट से 4-6, 4-6 के स्काेर से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। आलिया दहिया लॉन टेनिस खेल के साथ सॉफ्ट टेनिस की भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। पदक विजेता खिलाड़ी का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
आलिया का कहना है कि जीत का श्रेय माता-पिता और प्रशिक्षक को जाता है। कहा कि नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जिससे शरीर भी स्वस्थ रहे व हम खेलों में जीतकर अपने जिले व राज्य का नाम रोशन कर सकें। आलिया दहिया की जीत पर विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्य आशा गोयल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें