फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईटीआई में ऑन द स्पॉट के तहत 8 दिन में 43 छात्रों ने लिया दाखिला

Sun, 19 Oct 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हेल्प डेस्क पर दस्ताव
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छठे चरण की ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत 43 छात्रों को प्रवेश मिला है। अंतिम दिन शुक्रवार को 15 छात्रों ने संस्थान पहुंचकर आवेदन करने के साथ दस्तावेज सत्यापन व दाखिला फीस जमा करवाई।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला लेने के लिए इच्छुक युवाओं को यह अंतिम अवसर दिया गया था। छात्र अब चाहकर भी आईटीआई में दाखिला नहीं ले सकेंगे।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने आईटीआई में शेष सीटाें को भरने के लिए ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत छात्रों को अंतिम अवसर दिया था।
सोनीपत आईटीआई में रिक्त 318 सीटों को भरने के लिए 17 अक्तूबर तक का लक्ष्य रखा गया है। आईटीआई में 8 दिन के अंदर कुल 43 नए छात्रों ने दाखिला लिया है, जबकि 33 विभिन्न ट्रेड के छात्रों ने अपना दाखिला वापस ले लिया है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों के लिए आईटीआई में 31 ट्रेड में 1044 सीटें निर्धारित की गई हैं। छह चरण में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आईटीआई में महज 736 सीटों पर ही दाखिले पूरे हो पाए हैं। अब भी संस्थान में 308 सीटें शेष बच गई हैं। हालांकि अंतिम दो चरणों में छात्राें को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें