फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा-बेगा ट्रांसमिशन लाइन का टावर दोबारा क्षतिग्रस्त, गढ़ी झंझारा से होगी तीन सब स्टेशनों पर बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा-बेगा ट्रांसमिशन लाइन का टावर मिट्टी कटाव से दोबारा क्षतिग्रस्त, प्रभावित होगी बिजली सप्लाई
विज्ञापन

अमरउजाला ब्यूरो
गन्नौर। मिट्टी कटाव होने की वजह से गांव बेगा के पास 132 केवी का टावर अपनी जगह से खिसक कर दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी बार क्षतिग्रस्त होने की वजह से बिजली निगम अब इस टावर को पूरी तरह से हटाकर दोबारा लगाएगा। इससे पहले जुलाई माह में भी यह टावर मिट्टी कटाव होने से अपनी जगह से सरक गया था, जिसे निगम की ओर से रिपेयर कराया गया था।
चार दिन तक चलने वाले कार्य के दौरान समालखा से बेगा 132 केवी पावर हाउस में आने वाली ट्रांसमिशन लाइन से बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। जिससे बेगा 132 केवी पावर हाउस से जुड़े उमेदगढ़, बेगा व गन्नौर शहर के 33 केवी सब स्टेशनों की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। क्षतिग्रस्त टावर की रिपेयरिंग का काम चलने की वजह से वीरवार को गन्नौर शहर के अलावा उमेदगढ़ व बेगा पावर हाउस की बिजली सप्लाई बाधित होगी। लेकिन, उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए विद्युत निगम ने पहले से तैयारी कर ली है। 132 केवी पावर हाऊस से जुड़े उमेदगढ़, बेगा व गन्नौर शहर के 33 केवी सब स्टेशनों पर गढ़ी झंझारा 132 केवी पावर हाऊस से सप्लाई दी जाएगी। जिससे इन सब स्टेशनों से जुड़े सभी फीडरों पर बिजली सप्लाई जारी रह सके। इस वजह से गढ़ी झंझारा पावर स्टेशन पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। निगम के अधिकारियों के अनुसार उमेदगढ़, बेगा व गन्नौर शहर के 33 केवी सब स्टेशनों पर चार दिनों तक अन्य दिनों की अपेक्षा बिजली की सप्लाई कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी कटाव होने की वजह से बेगा गांव के पास 132 केवी का टावर अपनी जगह से खिसककर दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया है। नया टावर लगाने के लिए चार दिन लगेंगे, लेकिन उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अस्थाई तौर पर तीन सब स्टेशनों पर गढ़ी झंझारा पावर हाऊस से बिजली सप्लाई जारी रखी जाएगी। निर्माण के दौरान बिजली की कटौती की जा सकती है। अश्वनी शर्मा, एसडीओ सब अर्बन बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें