फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाफेल रक्षा सौदे में सरकार पर आरोप लगाने पर मंत्री व भाजपाईयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री की अगुवाई में भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राफेल रक्षा सौदे में लगातार सरकार पर आरोप लगाकर घेरने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मंगलवार को मंत्री कविता जैन व भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने राहुल गांधी पर सात साल तक रक्षा सौदे को ठंडे बस्ते में डाले रखने के साथ ही अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार पर गलत आरोप लगाने के कारण अब जनता से माफी मांगने की बात कही।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन की अगुवाई में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राफेल रक्षा सौदे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ गीता भवन चौक पर प्रदर्शन किया। जहां मंत्री कविता जैन ने कहा कि वर्ष 2007 में यूपीए सरकार ने डील की प्रक्रिया को फाइनल करने की शुरूआत की तो ऐसे में 2014 तक वह सरकार उसे क्यों फाइनल नहीं कर सकी। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार के दौरान महज दो साल में इस रक्षा सौदे को निर्णय तक पहुंचाने के लिए लगातार बैठक की गई और उसके बाद ही यह सौदा हो सका। उन्होंने कहा कि भाजपा राफेल मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस चर्चा से भाग रही है। क्योंकि उन्हें डर है कि सदन में चर्चा होगी तो देश की जनता को सच मालूम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब झूठ का पर्दाफाश हुआ है जो कांग्रेस ने देश को गुमराह करने के लिए रखा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ के सहारे जनता को लगातार गुमराह कर रही है, लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देंगे और भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र की अखंडता से खिलवाड़ करने वाले कांग्रेसियों की पोल खोलता रहेगा। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मबीर सिंह नांदल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश आत्रेय, नीरज आत्रेय, तीर्थ राणा, जिला महामंत्री मनोज जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, संजय सेहरा, इंद्र सिंह पांचाल, जितेंद्र नरवाल, हुकम सिंह जोगी, रामकिशन सरोहा, आजाद सिंह नेहरा, निर्मला खत्री, सुनीता लोहचब, बिजेंद्र मलिक, मनोज शर्मा, निशांत छोक्कर, किरण बाला, अशोक करेवडी, नीरज खापरा, नीरज गर्ग, राजपाल, नवाब, राजबीर सैनी, मुकेश कुमार, यशपाल शर्मा, श्यामलाल चावला, अनिल पहलवान, रजत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घोटाले छुपाने को मंत्री को सड़क पर उतरना पड़ रहा
कांग्रेस की सारंग रोड भीम नगर में एक बैठक की गई। जहां कांग्रेस के प्रदेश सचिव डा. सत्यवीर निर्माण ने कहा कि राफेल रक्षा सौदे में बड़ा घोटाला हुआ है और सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सही जानकारी पेश नहीं की। ऐसे में घोटाले को छुपाने के लिए सरकार की मंत्री तक को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, जिससे जनता का ध्यान घोटाले से हट जाए। कहा कि जिस तरह से तीन राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ करके जनता ने कांग्रेस की सरकार को बनाया है, उस तरह यहां भी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जनता तैयार है। ऐसे में भाजपा की मंत्री व सांसद दोनों को आने वाले चुनाव में अपनी स्थिति का पता चल जाएगा। इस दौरान पंडित भगवान स्वरूप, नरेश कुमार, सतीश, विशाल, राकेश, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें