फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी मालिकों ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, सुरक्षा दल का गठन कर 24 घंटे गश्त कराई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में अब फैक्टरी मालिकों ने सुरक्षा की कमान स्वयं संभाल ली है। सुरक्षा के लिए दल का गठन किया गया है। अब सुरक्षा को तैयार किया गया दल औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे पहरा देगा। साथ ही रात को ठीकरी पहरे के लिए दल को एक वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में लगातार चोरी व लूट की वारदात बढ़ती जा रही है। ऐसे में कुंडली के उद्योगपतियों ने सुरक्षा को लेकर खुद ही पहल की है। उन्होंने इसके लिए सुरक्षा दल तैयार किया है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मी शामिल किए गए हैं। रात को गश्त के लिए उन्हें वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। यह दल कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण पर भी निगाह रखेगा। सुरक्षा दल के सदस्य चोरी व लूट की वारदात रोकने के साथ ही रात को आगजनी होने पर इसकी सूचना भी देंगे। साथ ही रात को किसी के साथ हादसा होने पर उसे मेडिकल सहायता भी उपलब्ध कराएंगे।
आज निकाला जाएगा पैदल मार्च
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा दल के सदस्य व कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन से जुड़े उद्योगपति 22 अक्तबर सुबह 11 से 3 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा का बिगुल बजाएंगे। लोगों व कर्मियों के इस बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन से सुरक्षा का जिम्मा खुद उठाया है। इसके लिए सुरक्षा दल का गठन किया गया है। उनका उद्देश्य कुंडली एरिया के उद्योगपतियों व कर्मियों को पूरी तरह से सुरक्षित माहौल देना है।
विज्ञापन

सुभाष गुप्ता, प्रधान, कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें