फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल विवि में आज से प्रवेश परीक्षाएं, वीडियोग्राफी कराई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में ड्यूल डिग्री व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षाएं चार जुलाई से शुरू होगी। विवि में पहली बार प्रवेश परीक्षा की वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया गया। यह प्रवेश परीक्षा चार चरणों में होगी। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के मन में किसी भी प्रकार की शंका न हो, इसलिए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डा. एमएस धनखड़ ने बताया कि विवि में सत्र 2017-18 के लिए प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षाएं 4 से 6 जुलाई तक होगी। पहले सत्र में परीक्षा प्रात: 9:30 से 11, दूसरे सत्र में 11:30 से एक, तीसरे सत्र में 1:30 से तीन और चौथे सत्र में 3:30 से पांच बजे तक कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से आयोजित की जाएगी। स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के लिए पहली काउंसलिंग 19 जुलाई को प्रारंभ होगी, जबकि दूसरी काउंसलिंग 24 जुलाई और तीसरी एक अगस्त को होगी। अगर कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो चौथी काउंसलिंग 10 और पांचवीं काउंसलिंग 15 अगस्त को होगी।
विज्ञापन


मुरथल विवि में प्रवेश परीक्षाएं आज से, होगी वीडियोग्राफी
विवि में पहली बार होगी प्रवेश परीक्षा की वीडियोग्राफी, चार चरणों में होगी परीक्षाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें