फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई: डीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन ने कहा कि सभी प्राइवेट स्कूल संचालक विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें। बच्चों के सर्वांगीण विकास को महत्व दिया जाए। ऐसा न करने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को कोर्ट रोड स्थित निजी स्कूल में प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

डीईओ सुमन नैन ने कहा कि जिले में हरियाणा बोर्ड या सीबीएसई से संचालित कई प्राइवेट स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने फार्म नं. 6 भरकर शिक्षा विभाग के कार्यालय में अभी तक नहीं दिया। इसके बावजूद वह मनमर्जी से एनुअल फीस बढ़ा रहे हैं। विभाग की गाइड लाइन का पालन न करने वाले ऐसे स्कूलों की एनओसी को वापस ले लिया जाएगा। वहीं कई स्कूल ऐसे भी है जो बगैर मान्यता के चल रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही ऐसे स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी राजकीय स्कूलों में नन्हीं छांव योजना के तहत पौधे लगाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से ग्रांट जारी कर दी है। इसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए चार हजार रुपये व हाई स्कूल को तीन हजार रुपये दिए गए हैं। अगर किसी भी स्कूल में पौधे लगे नहीं मिले तो विभाग की ओर से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग के दौरान स्कूल संचालकों ने अपनी मांगें भी रखीं। इस दौरान डीईओ ने स्कूल संचालकों से मांगों का मसौदा तैयार कर कार्यालय में देने को कहा। इस पर विचार-विमर्श कर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान सभी निजी स्कूलों के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन


गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई: डीईओ
डीईओ ने प्राइवेट स्कूल संचालकों की मीटिंग लेकर दिशा निर्देश दिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें