फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 400 पुलिसकर्मी तैनात, 12 नाके लगाए, 7 एसीपी करेंगे सुपरविजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सीईटी को लेकर सोनीपत शहर में बनाए गए 58 परीक्षा केंद्रों को पांच भागों में विभाजित कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 12 नाके लगाए गए हैं व छह सौ से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात हैं। सात एसीपी सुरक्षा व्यवस्था का सुपरविजन करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सब्जी मंडी के पास स्थित जैन विद्या मंदिर सीनियर स्कूल, मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय, आर्य कन्या विद्यालय मुरथल अड्डा, जीवीएम कॉलेज, मामचंद विद्यापीठ, दिल्ली विद्यापीठ व सेक्टर-14 स्थित जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल में बने केंद्र पर चीनी मिल आहुलाना की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उनके साथ पुलिस विभाग से एसीपी शहर राहुल देव की ड्यूटी लगाई गई है। देव नगर स्थित शिवा शिक्षा सदन, हिंदू कॉलेज (बॉयज), सीआरए कॉलेज, टीकाराम कन्या कॉलेज, नवयुग पब्लिक स्कूल, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिंदू कन्या कॉलेज, हिन्दू कन्या विद्यालय व हिन्दू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बने केंद्रों पर लोक निर्माण विभाग सोनीपत सर्कल के अधीक्षक अभियंता मनोज कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से एसीपी मोहाना ऋषिकांत को तैनात किया है।
विज्ञापन

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, ब्राइट स्कॉलर विद्यालय, सरस्वती शिक्षा संस्थान विद्यालय, दीन बंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल, सरस्वती विद्यालय, ऋषिकुल वर्ल्ड अकादमी, ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल व जेपी जैन विद्यालय में बने केंद्रों पर बीडीपीओ राई सुरेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। साथ में पुलिस विभाग से एसीपी देवेंद्र की ड्यूटी लगाई है।
डीसी जैन विद्यालय, शिव शक्ति स्कूल, हिंदू स्कूल, मालवीय शिक्षा सदन, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल व साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में बने केंद्रों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता राजीव गुप्ता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से एसीपी राजदीप मोर की ड्यूटी लगाई।
मॉडल टाउन स्थित स्कूल, ओरचिड्स द इंटरनेशनल स्कूल, लिटल एंजल स्कूल व डीएवी मल्टीपर्पज पब्लिक स्कूल में बने केंद्रों पर बीडीपीओ अंकुर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके साथ एसीपी मुरथल मलकित सिंह की ड्यूटी लगाई है।

बस अड्डे पर पांच-पांच पुलिसकर्मी तैनातपीआरओ रवींद्र ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा के लिए 12 नाके लगाए गए हैं। सोनीपत बस अड्डे पर 9 पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। गन्नौर, खरखौदा व गोहाना बस अड्डे में पांच-पांच पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सात एसीपी व 13 इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। 700 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें