फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीवीएम कॉलेज की 40 छात्राओं ने शोध व नवाचार के गुर जाने

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में लाइव सेशन के दौरान छात्राएं व ​​शिक्षक। स्रोत: मह
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) सेल की ओर से एमआईसी गतिविधि के तहत लाइव ग्रुप-व्यूइंग सेशन आयोजित किया गया। इसमें करीब 40 छात्राओं ने भाग लिया। सेशन में उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने, संस्थागत बदलाव और नवाचार आधारित गतिविधियों से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों को शोध, नए प्रयोग और रचनात्मक सोच के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आईआईसी सेल के संयोजक डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. रेनू अरोड़ा, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. पूजा गुलाटी, डॉ. प्रगति, डॉ. नवीन, डॉ. तमन्ना, प्रीति और अंशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें