फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रैप-4 का पालन नहीं करने पर 15 भवन निर्माताओं पर 3.60 लाख जुर्माना

Tue, 16 Dec 2025 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक नहीं लग पा रही है। नियमों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त हो गया है। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को निरीक्षण अभियान चलाकर 15 भवन निर्माताओं पर कुल 3.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता के अत्यंत गंभीर स्तर पर पहुंचने पर ग्रैप-4 लागू किया गया। मंगलवार को भवन निरीक्षक आनंद किशोर व दलबीर की टीमों ने गोहाना रोड बाईपास, महलाना रोड, ओल्ड डीसी रोड पर निरीक्षण कर 15 भवन मालिकों के चालान काटे। उन पर 3.60 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें