सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में बीवॉक आईटी की 35 छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में जगह बनाई है। बीवाॅक आईटी प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की मेरिट सूची के पहले 20 स्थानों पर कॉलेज की छात्राओं का कब्जा है।
दिशा ने पहला, अन्नू ने दूसरा, अलीशा ने तीसरा, शैलजा ने चौथा, साक्षी ने पांचवां, सोनिया ने छठा, प्रियंका ने सातवां, उमंग ने आठवां, कोमल ने नौवां व रविका ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। बीवाॅक आईटी तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर में एमडीयू की मेरिट सूची में पहले अठारह स्थानों पर अपना नाम दर्ज किया है।
जिया व युविका ने प्रथम, गरिमा ने द्वितीय, प्रीति ने तृतीय, तनिष्का ने चौथा, ज्योति ने पांचवां, नीलम ने छठा, पलक ने सातवां, अंशिका ने आठवां, कशिश ने नौवां, दोनिशका ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य डाॅ. विपाशा अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं की उत्कृष्ट उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। संवाद