गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में 2 अगस्त से कावड़ सेवा शिविर लगाया जाएगा। कमेटी के प्रधान प्रवीण गोयल ने बताया कि इस दौरान शिव महापुराण कथा का भी आयोजन किया जाएगा।
कावड़ सेवा शिविर का समापन 10 अगस्त और कथा का समापन भंडारे के साथ 11 अगस्त का होगा। कथा के शुभारंभ पर सुबह दस बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में वृंदावन की प्रियंका शास्त्री कथा सुनाएंगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में कावड़ियों के लिए देसी घी से तैयार प्रसाद वितरित किया जाएगा। कावड़ियों के भोजन, नहाने, ठहरने और दवाओं की व्यवस्था की जाएगी। शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और डॉ. रीटा शर्मा करेंगी। संवाद