फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए धन-दौलत से ज्यादा जल संग्रहण की जरूरत : कविता जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
धन-दौलत से ज्यादा जल संरक्षण की जरूरत : कविता जैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिलेभर में शुक्रवार को विश्व जल दिवस मनाया गया। जहां लोगों ने पानी बचाने की शपथ ग्रहण की। साथ ही हिंदू गर्ल्स कॉलेज में पानी बचाओ जन चेतना अभियान समिति व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस पर सेमिनार व जलयोद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां बतौर मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि भविष्य को देखते हुए हमें अपने बच्चों के लिए धन-दौलत से ज्यादा जल संग्रहण करने की जरूरत है। जल के अत्याधिक दोहन के चलते पहाड़ से लेकर नदियों तक जल की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। इस दिशा में सरकार, प्रशासन, युवाओं को जल संरक्षण को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने हर नागरिक को जल संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दिलाया। साथ ही 151 छात्राओं ने जल मित्र बनने की शपथ ली और 25 व्यक्तियों को जलयोद्धा सम्मान से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद समिति चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सतपाल सिंह अहलावत ने कहा कि विश्व जल दिवस का आयोजन हर वर्ष लोगों के बीच जल का महत्व, आवश्यकता और सरंक्षण के बारे जागरूकता बढ़ाने के मनाया जाता है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रिंसिपल डा.आरके गुप्ता, अशोक शर्मा एडवोकेट रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रमेश गोयल ने पानी की बर्बादी रोकने व पानी बचाने के गुर बताए। इस दौरान डॉ. माया चौधरी, नीलम देशवाल, मंजू कठपालिया, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गर्ग, डॉ. सुनील वर्मा, संयोजक कृष्ण वत्स, सुशील गोयल, गौरव गर्ग, मुकेश बिड़ा, नरेश आकाश, स्नेहलता, भूमि गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर में जल बचाने के प्रति लोगों को किया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बैंयापुर व लहराड़ा में जल बचाओ जीवन बचाओ विषय पर कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया और डोर-टू-अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। कानूनी सेवक दीपक कुमार मंथन ने बताया कि पृथ्वी पर जल के बिना जीवन संभव नहीं है ,क्योंकि जल प्रकृति की देन है। हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम हर स्तर पर जल संग्रहण पर जोर देंगे और जलाशयों को सहेजने का काम करेंगे। कार्यक्रम में सभी को जल बचाने व उसकी सदुपयोगिता के लिए शपथ भी दिलवाई। इस दौरान सीमा, रेखा, बबिता, विनोद देवी, छतर सिंह, नंबरदार सतबीर सिंह आदि उपस्थित रहे ।
अभियान में जन-जन की भागीदारी जरूरी : तय्यब हुसैन
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम तय्यब हुसैन ने कहा कि आज हमें विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल बचाओ जीवन बचाअ का संकल्प लेकर आगे बढऩा है। इस अभियान में जन-जन की भागीदारी जरूरी है और जागरूकता के लिए प्रत्येक व्यक्ति को इस मुहिम में जोडऩा है। तय्यब हुसैन शुक्रवार को एसएम हिंदू स्कूल में आयोजित कार्याशाला में जिले के सभी राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्यअध्यापकों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीजेएम तय्यब हुसैन ने शिक्षक के समाज व राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान को महत्वपूर्ण मानते हुए सभी को जल संरक्षण व जल प्रदूषण की रोकथाम पर काम करने का आह्वान किया। डीईओ जिले सिंह ने सभी को अपने जीव धर्म का निभाने व प्रकृति द्वारा दिए गए बहुमूल्य जल के संरक्षण पर विषेष ध्यान देने का आग्रह किया। कार्यशाला में विजय कुमार सरोहा, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण से दिलबाग सिंह दहिया व उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें