फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी दिवस के उपलक्ष्य में शहर के स्लम बस्तियों में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकाल टीबी को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के स्लम एरिया में टीबी के मरीजों की पहचान की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैली का आयोजन किया गया। जिसको सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने नागरिक अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव ने बताया कि स्लम बस्तियों में अभियान शुरू करने के लिए विभाग की ओर से सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजरों व हेल्थ विजिटरों को प्रशिक्षण दिया गया है। जो स्लम बस्तियों में जाकर मरीजों के सैंपल लेंगे। विभाग की ओर से शहर के सुंदर सांवरी, महावीर कालोनी, बाबा कालोनी, वेस्ट रामनगर, विशाल नगर, कालुपुर सहित कई कालोनियों 24 मार्च तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत एसटीएस हेल्थ विजिटरों के साथ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। टीबी के मरीजों की पहचान होने पर तुरंत दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही टीबी के मरीज को घर में ही उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें