फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिकअप से 315 पेटी देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में गांव खेवड़ा निवासी मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिकअप से 315 पेटी देसी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को उप निरीक्षक राहुल टीम के साथ बॉलीवुड ढाबे के पास गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रामनगर-बढ़मलिक की ओर से पिकअप में अवैध शराब भरकर बीसवां मील चौक के रास्ते सोनीपत लाई जा रही है।
नाकाबंदी कर पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली गई तो 315 पेटी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 पाव थे और शराब पर ‘फॉर सेल इन हरियाणा ओनली’ लिखा था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें