फोटो: सोनीपत के गांव मुरथल स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान अतिथियों
सोनीपत। गांव मुरथल स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वावलंबन मंच की ओर से वसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वर्षभर मंच से जुड़े एवं विभिन्न उपलब्धियां प्राप्त करने वाले 100 युवाओं व 30 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डायट की प्राचार्य मंजू गर्ग, विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना संयोजक कृष्णा खत्री, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के प्रधान सत्यवान सरोहा रहे। मंच के अध्यक्ष एवं जिला सहायक परियोजना संयोजक डॉ. अतर सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में मंच का गठन बसंत पंचमी के दिन किया गया था। संवाद