फोटो : 14: विजेताओं को सम्मानित करते विधायक देवेंद्र कादियान। पाठक
गन्नौर। ओलंपिक इंटरनेशनल शूटिंग एकेडमी के तीन खिलाड़ियों ने तमिलनाडु में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर स्कूल राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में मनू ने एयर पिस्तौल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, दिव्यांशी और प्रयाग ने कांस्य पदक जीतकर अपने शहर व माता-पिता का नाम चमकाया। रविवार को तीनों खिलाड़ी और कोच प्रदीप कुमार का विधायक देवेंद्र कादियान ने स्वागत किया।
विधायक कादियान ने कहा तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर गन्नौर का नाम रोशन किया। इस अवसर पर समाजसेवी अंकित मल्होत्रा, अमित बत्रा, पार्षद वरुण जैन आदि मौजूद रहे।