फोटो : 13: सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम। पाठक
गन्नौर। सिद्धपीठ तीर्थ सतकुंभा धाम पर 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा को मेला लगेगा। पीठाधीश्वर महंत राजेश स्वरूप महाराज के सानिध्य में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रबंधक सूरज शास्त्री ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु भक्ति भाव से स्नान करेंगे, प्रसाद ग्रहण करेंगे और प्रभु का गुणगान करेंगे। मेले में भंडारों की सेवा रहेगी। पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है। बिलंदपुर, अहीर माजरा, गन्नौर व अन्य क्षेत्रों की से आने वाले वाहनों के लिए निशुल्क पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी।