फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिंदी के पेपर में 279 छात्र गैर हाजिर, डीईओ फ्लाइंग ने दो नकलची पकड़े

Sun, 01 Mar 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में गीता भवन चौक के पास परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के इंतजार में खड़े 10व
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। यहां एचबीएसई की नकल रहित परीक्षा के दावों की पोल खुल रही है। डीईओ फ्लाइंग ने नकल करते हुए दो छात्र पकड़े और उनके खिलाफ यूएमसी बनाई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के 71 केंद्रों में कक्षा 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 279 छात्र गैर हाजिर रहे। वहीं, सीबीएसई की ओर से बनाए केंद्रों पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने रसायन शास्त्र और 10वीं के विद्यार्थियों ने संस्कृत व अरेबिक विषय की परीक्षा दी।
जिले में वीरवार व शुक्रवार को भी दो-दो विद्यार्थियों को नकल के मामले को पकड़ा था। वहीं, शनिवार को भी डीईओ फ्लाइंग टीम ने कक्षा 10 के हिंदी विषय की परीक्षा में नकल करते हुए काठ मंडी स्थित आर्य स्कूल और बड़वासनी गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को पकड़ा है।
विज्ञापन

सात उड़नदस्तों की टीम है गठित
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर कक्षा 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी को प्रारंभ की गई थी। जिला में बोर्ड की परीक्षाओं को नकलरहित व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए 7 उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे शुरू हो गया था। इस दौरान एडमिट कार्ड, पहचान पत्रों की गहनता से जांच के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। 10वीं कक्षा के हिंदी विषय की बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को 279 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। हिंदी विषय की परीक्षा के लिए 15705 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 15426 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें