चिंतपूर्णी मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे समाजसेवी अरुण बंसल व अन्य। स्रोत : प्रव
सोनीपत। भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी अरुण बंसल ने जाहरी रोड स्थित फौजी कैंटीन और एक निजी बैंक्वेट हॉल में सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की। उन्होंने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने सेक्टर-14 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में आयोजित मिलन समारोह में भी भाग लिया और रात को हेमनगर गुरुद्वारा में पहुंचकर शबद कीर्तन में शामिल हुए।