फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक मांगा 27 फीसदी आरक्षण

Thu, 04 Dec 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द में राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच के संयोजक महेंद्
विज्ञापन
गोहाना। राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच के संयोजक महेंद्र सिंह पांचाल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक 27 फीसदी आरक्षण दिया जाए। देश के अन्य राज्यों की तरह हरियाणा प्रदेश में भी मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह पांचाल बुधवार को गांव भैंसवान खुर्द में पिछड़ा वर्ग के लोगों को संबोधित कर रहे थे। समारोह में कश्यप समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग संगठनों ने महेंद्र पांचाल को समाज के लोगों की आवाज उठाने के लिए सम्मानित किया। महेंद्र पांचाल ने कहा कि राज्यसभा में भी पिछड़े वर्ग की भागीदारी न के बराबर है।
हरियाणा प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटें अति पिछड़े वर्ग को दी जाएं। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए उनको आरक्षण दिया जाए। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच महावीर कश्यप, संदीप पांचाल, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद सैनी, रामदिया प्रजापति, शेर सिंह बेडवाल, दिनेश सेन, सुरेंद्र पांचाल, सत्यनारायण पांचाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें