फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाधान शिविर में 27 शिकायतें, समयबद्ध निपटान के निर्देश

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान जन​शिकायतें सुनते संयुक्त निदेशक सुरेंद्र
विज्ञापन
सोनीपत। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां के संयुक्त निदेशक सुरेंद्र दून ने लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 27 शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को समस्याओं से शीघ्र राहत मिल सके।
विज्ञापन

शिविर में बिजली बिल सुधार, मीटर बदलवाने, पहचान पत्र में प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने, सोलर पैनल लगवाने, जोहड़ की खोदाई व सफाई, तथा गांवों में जल निकासी और पेयजल पाइपलाइन से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके अलावा अवैध कब्जे हटवाने और रास्तों को पक्का कराने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।
गांव शहजादपुर में बिजली के खंभे को स्थानांतरित करने, कामी में पंचायती भूमि से अवैध कब्जा हटाने, मोहाना में रास्ता संख्या 303 से कब्जा हटाकर मार्ग को पक्का करने तथा हरसाना कलां में बिना सहमति मिट्टी उठाने की शिकायतें भी शिविर में रखी गईं। इस दौरान एसीपी जसपाल सिंह, डीआरओ सुशील कुमार, डीडीपीओ मनीष मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें