फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 250 टन कूड़े और बदबू से बेहाल शहरवासी

Sun, 10 May 2026 07:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू के बीच नाक पर रुमाल बांधकर गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को दसवें दिन भी जारी रही। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में जमा कूड़ा अब सड़ने लगा है। इससे तेज दुर्गंध आ रही है।
कड़े से उठने वाली बदबू की वजह से शहर के साथ-साथ गांवों से आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। कई लोग नाक पर रुमाल और परने बांधकर बाजारों से गुजरते दिखाई दिए। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। सफाई कर्मचारियों के समर्थन में विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों के सदस्य भी धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की। हड़ताल के चलते शहर में करीब 250 टन कूड़ा जमा हो चुका है। नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो हालत गंभीर हो सकती है।

गोहाना में कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू के बीच नाक पर रुमाल बांधकर गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें