फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक, पूर्व मंत्री और प्रत्याशियों ने किया मतदान

Sun, 10 May 2026 07:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित बूथ पर मतदान करते भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। निकाय चुनाव में विधायक निखिल मदान, पूर्व मंत्री कविता जैन से लेकर पूर्व विधायक व प्रत्याशियों ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अच्छा मतदान प्रतिशत जरूरी होता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह घरों से निकलें और मतदान करें।
विधायक निखिल मदान ने मेपस्को सिटी में बूथ नंबर 223 पर जाकर समर्थकों के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का सर्वाधिक महत्व है। हर मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने परिवार के साथ सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल के बूथ नंबर 61 पर वोट डाला। उनके साथ पत्नी सुनीता पंवार, पुत्र ललित पंवार व बहू समीक्षा पंवार के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र छिक्कारा ने भी वोट डाला।
भाजपा से मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने अपनी पत्नी पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन और बेटे दिव्यांक जैन के साथ बूथ नंबर 61 पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय का चुनाव है। इसमें स्थानीय मुद्दों पर वोट मांगा गया है। विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस अपनी हार से बौखलाई हुई है।
विज्ञापन

कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। इस बार निकाय चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। शहर के लोग पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव से प्रेरणा लेकर निकाय चुनाव में भारी मतदान करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान ने पत्नी मेघा के साथ बूथ नंबर 104 पर वोट डाला।

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित बूथ पर मतदान करते भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन। संवाद

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित बूथ पर मतदान करते भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन। संवाद

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित बूथ पर मतदान करते भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन। संवाद

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित बूथ पर मतदान करते भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें