फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 151 मरीजों की जांच में 24 ऑपरेशन के लिए चिह्नित

Sun, 12 Apr 2026 07:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
निशुल्क नेत्र जांच ​शिविर में मरीजों को चश्मा देते देवा वेलफेयर सोसायटी के सदस्य। स्रोत : प्रवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गन्नौर। गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सनपेड़ा गांव के सरकारी स्कूल में मुफ्त नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान की देवा सोसाइटी ने सहयोग किया।
शिविर में 151 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 125 मरीजों को दवाइयां और चश्मे दिए गए। जांच के दौरान मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, कॉर्निया व रेटिना संबंधी समस्याओं से ग्रसित 24 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


शिविर में सनपेड़ा के अलावा खेड़ी तगा, बड़ी, शाहपुर तगा, पिपलीखेड़ा, रामनगर गांव से मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने लोगों को आंखों की देखभाल को लेकर जागरूक किया और बताया कि संतुलित आहार, हरी पत्तेदार सब्जियां एवं फलों का सेवन करें।
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच व उपचार उपलब्ध कराना तथा नेत्र रोगों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान सुनिश्चित करना है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
विज्ञापन

शिविर में प्रो.रविंद्र पाल चावला, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. तजिंद्र कौर, मयंक बंसल, अब्दुल करीम, अमित शर्मा, ज्योति, असाब, रुचि, ताबिश सहित विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं दी। इस अवसर पर नितिन त्यागी धतुरी, श्याम सुंदर त्यागी, सुनील ढाका, सुरेंद्र ढाका, सोनू, प्रदीप, गौरव, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें