गोहाना। गुरु तेग बहादुर के पावन जन्मदिवस पर भगत फूल सिंह कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में व्याख्यान कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम का मकसद छात्राओं को उनके जीवन, साहस और बलिदान के बारे में जानकारी देना रहा।कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुमिता सिंह ने अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता के तौर पर खाद्य एवं पोषण विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. परमिंदर सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन बबली ने किया।