फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू के 23 और मलेरिया के चार मरीज मिल चुके, नगर निगम ने फिर शुरू की फॉगिंग

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर​ निगम क्षेत्र में फॉगिंग शुरू कराते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, जबकि मलेरिया के चार मरीज सामने आ चुके हैं। चिकनगुनिया का भी एक मरीज मिला है। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने शहर में दोबारा फॉगिंग अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग ने कुंडली क्षेत्र को हाईरिस्क जोन में रखा है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. योगेश गोयल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा वर्कर भी लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। जिन क्षेत्रों में मरीज मिले हैं, वहां निगरानी बढ़ाई गई है। जांच के दौरान संदिग्ध मरीज मिलने के बाद परिजनों व पड़ोस में रहने वाले लोगों के रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। डेंगू की जांच कराने के लिए मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल व खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला कॉलेज अस्पताल की डेंगू लैब में भेजा जा रहा है।
मेयर ने अधिकारियों को सभी क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराने और मच्छरों की अधिकता वाले स्थानों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। मेयर ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि टूटे बर्तन, प्लास्टिक के डिब्बे, टायर आदि में पानी जमा न होने दें और पानी की टंकियों को ढककर रखें। उन्होंने कहा कि मच्छरों की रोकथाम में नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।
विज्ञापन

रोजाना 400 से ज्यादा बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंच रहे मरीज
अस्पताल में रोजाना 400 से ज्यादा बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लग रही है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया की दस्तक व घर-घर में वायरल के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमें लगातार घर-घर सर्वे कर रही हैं। इनमें 160 टीमें ग्रामीण और छह टीमें शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर लार्वा सर्वे कर रही हैं।
-
डेंगू के 23 और मलेरिया के चार मरीज मिल चुके हैं। कुंडली क्षेत्र को हाईरिस्क श्रेणी में रखा हुआ है। लगातार टीमों के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है।
डॉ. योगेश गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें