फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 21 सफाई और दमकल कर्मियों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल

Thu, 09 Jan 2025 06:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में वीरवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई व दमकल कर्मियों ने दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

धरनास्थल पर 21 कर्मचारी भूख हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल में विजय कुमार, संदीप आंतिल, सुभाष, सतीश, अशोक, राजेंद्र, दीपक बोहत, कमलेश, मीना, राजपाल, बबीता, गीता, सोनम आदि कर्मी शामिल रहे। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री ने कहा कि सरकार ने 29 अक्तूबर 2022 और 5 अप्रैल 2023 को कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान दर्जनभर मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन मानी गई मांगों को आज तक लागू नहीं किया है। इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि एक तरफ प्रदेश सरकार 1.20 लाख कर्मचारियों को जाॅब सुरक्षा गारंटी देने को लेकर वाहवाही लूट रही है। वहीं, दमकल व सफाई कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें जाॅब सुरक्षा गारंटी से बाहर किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि समय रहते नगरपालिका कर्मचारी संघ से वार्ता करके सभी मांगों काे लागू किया जाए। सभी कर्मचारियों को जाॅब सुरक्षा गारंटी दी जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। ठेका प्रथा बंद की जाए। दमकल कर्मियों का वेतन बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें