फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती स्कूल की टीम विजेता

Thu, 09 Jan 2025 06:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव असावरपुर स्थित सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रथम नेशनल स्टाइल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों की कई टीमों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि अखंड हिंदू स्वाभिमान संस्था के खंड अध्यक्ष मनोज राई ने शिरकत की।
विज्ञापन

मनोज राई ने बताया कि बच्चों के विकास को गति प्रदान करने के लिए खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है। हमारा लक्ष्य देश के भविष्य को शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है। आयोजक प्रशिक्षक सुनील ने बताया कि यह नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सरस्वती स्कूल की टीम, द्वितीय स्थान पर गांव बुटाना की टीम व तृतीय स्थान पर गांव राठधना की टीम रही। प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेगी। इस दौरान संदीप, दीनेश, विनोद, शशि(सोदा), कपिल कुंडली, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें